Skip to main content

कैश निकालने के बाद ATM मशीन के ग्रीन लाइट का करें इंतजार, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

कैश निकालने के बाद ATM मशीन के ग्रीन लाइट का करें इंतजार, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

ATM कार्ड का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना और ATM से ट्रांजेक्शन के वक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

ATM के जरिए पैसे निकालना आम बात हो गई है. एटीएम (ATM) का इस्तेमाल जिस तेजी बढ़ा है, उससे ज्यादा तेजी से ATM फ्रॉड के मामले बढ़े हैं. अगर आपने थोड़ी सी असावधानी बरती, तो आपका बैंक अकाउंट (Bank Account) खाली हो सकता है. ऐसे में डेबिट (Debit) या ATM कार्ड का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना और ATM से ट्रांजैक्शन के वक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. अगर आप अपने पैसों को सेफ रखना चाहते हैं तो एटीएम से पैसा निकालते हैं समय पहले यह जांच कर लेनी चाहिए कि आप जिस एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं, वह कितना सुरक्षित है.

इन बातों का रखें ध्यान

>> आपके डेबिट कार्ड (Debit Card) का पूरा एक्सेस लेने के लिए हैकर्स के पास आपका पिन नंबर होना जरूरी है. हैकर्स पिन नंबर को किसी कैमरे से ट्रैक कर सकते हैं. इससे बचने के लिए आप जब भी ATM में अपना पिन नंबर एंटर करें तो उसे दूसरे हाथ से छुपा लें. ताकि उसकी इमेज CCTV कैमरा में न जा सके.

>> जब आप ATM में जाएं तो एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट को ध्यान से देखें. अगर आपको लगे की ATM कार्ड स्लॉट में कोई छेड़खानी की गई है या फिर स्लॉट ढीला है या कोई और गड़बड़ है तो उसका इस्तेमाल न करें.

>> कार्ड स्लॉट में कार्ड लगाते समय उसमें जलने वाली लाइट पर ध्यान दें. अगर स्लॉट में ग्रीन लाइट जल रही है तो ATM सुरक्षित है. लेकिन अगर उसमें लाल या कोई भी लाइट नहीं जल रही है तो ATM को इस्तेमाल न करें. इसमें कुछ गड़बड़ हो सकती है.

>> अगर कभी आपको लगे कि आप हैकर्स की जाल में फंस चुके हैं और बैंक भी बंद हैं, तो आप तुरंत पुलिस से संपर्क करें. ऐसा इसलिए क्योंकि वहां आपको हैकर के फिंगरप्रिट मिल जाएंगे. साथ ही आप ये भी देख सकते हैं कि आपके आसपास किसका ब्लूटूथ कनेक्शन काम कर रहा है. इससे आप उस व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

अब क्रेडिट से कार्ड से LIC जमा करे।

अब क्रेडिट से का LIC जमा करे। Share on WhatsApp

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर| Current Date Current Time नई दिल्ली: वाहन चालकों (drivers) के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अगर आपके पास गाड़ी के कागजात नही हैं तब भी आप चालान (Traffic challan) से बच सकते हैं. सरकार ने इसे लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है. बता दें नए मोटर व्हीकल एक्ट ( motor vehicle act) के तहत सभी तरह के जुर्माने लगभग दोगुने कर दिए थे.। सरकार के इस नए सर्कुलर के मुताबिक अगर आपके पास वाहन के सभी कागज़/डॉक्यूमेंट मोबाइल एप्प mparivahan या डिजिलॉकर में है और मोबाइल फोन आपके पास नही है.। तब भी ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) आपका चालान नही काट सकती। सड़क परिवहन मंत्रालय के ताजा सर्कुलर के मुताबिक, ड्राइवर के पास मोबाइल फोन नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस अपनी डिवाइस या मोबाइल के जरिए आपकी गाड़ी के कागज़ mparivahan या डिजिलॉकर एप पर चेक कर सकती है. आपके ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन नंबर के जरिए पुलिस आपके गाड़ी के डॉक्यूमनेट जांच सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय, इस कदम के जरि...

आज से ट्रैफिक के नियम तोड़ना महंगा पड़ेगा, होगा 25 हजार तक जुर्माना और तीन साल की सजा 👈👈

आज से ट्रैफिक के नियम तोड़ना महंगा पड़ेगा, होगा 25 हजार तक जुर्माना और तीन साल की सजा| Current Date Current Time सड़क पर सुरक्षित यात्रा को लेकर केंद्र सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत संशोधित की गई चालान की नई दरों को प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा आज से लागू कर दिया गया है। आज से ट्रैफिक के नियमों को तोड़ना वाहन चालकों को खासा भारी पड़ सकता है। पहली बार नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर जुर्माने और और सजा का प्रावधान किया गया है। नियमों के तहत बच्चे और किशोर यदि यातायात के नियम तोड़ेंगे तो वाहन स्वामी या अभिभावकों पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना और तीन साल तक की सजा हो सकती है। ऐसे अपराध में शामिल वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र एक वर्ष तक निलंबित होगा और ऐसे बच्चे को 25 वर्ष तक की आयु तक शिक्षार्थी लाइसेंस नहीं मिलेगा। 37 प्रकार के चालान की दरों में संशोधन केंद्र सरकार की अधिसूचना के आलोक में परिवहन विभाग ने भी 37 प्रकार के चालान की दरों में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। सचिव शैलेश बगौली के मुताबिक, केंद्र सरकार की चाला...