Skip to main content

हैकर्स 10 साल में भी न तोड़ सकें ऐसा पासवर्ड बनायें, स्ट्रांग पासवर्ड टिप्स

आजकल दिन प्रतिदिन हम ऑनलाइन ठगी के बहुत सारे केस सुन रहे हैं लेकिन सुनने के साथ-साथ हमें सोचना भी चाहिए कि यह सब कैसे होता है और इन सब से कैसे बचा जाए बस थोड़ी सी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी ऐसा हाल इस समय हो रहा है जो यह बहुत चिंता का विषय है इसलिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए आज कल की इस इंटरनेट के युग में हमारे ई-मेल व सोशल मीडिया एकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं और न ही बैंक एकाउंटस जोकि अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित माने जाते हैं।

आजकल हमारा मोबाइल ही हमारा बटुआ बन गया है और आज दुनिया का 90 प्रतिशत काम इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन ही हो रहा है। चाहे वह मैसेजिंग सर्विस हो या फिर ऑनलाइन व्‍यापार। यहां तक कि शिक्षा और पूरी बैकिंग प्रणाली भी इंटरनेट के दायरे में आ गई है।

ऐसे में अपने ईमेल और अन्‍य वेबसाइटों पर मौजूद अपने एकाउंटस को सुरक्षित रखना हम सबके लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

आजकल हर व्यक्ति रुपया कमाने के लिए रात-दिन लगा हुआ है लेकिन वह अपने इस बैंक में जमा हुए पैसे को सुरक्षित रख सके इसके लिए उसे थोड़ा सोचना चाहिए और हम में से अधिकतर लोगों को पासवर्ड बनाने का सही तरीका मालूम ही नहीं है। यही वजह है कि हैकर्स हमारे ईमेल समेत अन्‍य वेबसाइटस पर मौजूद पासवर्ड को चुटकी बजाते ही तोड़ लेते हैं।

जबकि इंटरनेट पर मौजूद वेबसइाटों के पासवर्ड इतने मजबूत होने चाहिए कि हैकर्स 10 साल तक लगातार तोड़ने की कोशिश करें, फिर भी वह उसे तोड़ न पाएं।

#1 : अपने पालतू जानवरों के नामों का इस्‍तेमाल पासवर्ड में भूल कर भी न करें

हम जब भी कोई पासवर्ड बनाते हैं, तो पासवर्ड में अपने पालतू जानवरों के नामों का इस्‍तेमाल करते हैं। जोकि पूरी तरह गलत है। जिन पासवर्ड में पालतू जानवरों के नामों का इस्‍तेमाल किया जाता है, उन्‍हें हैकर्स बहुत जल्‍दी जोड़ लेते हैं।

#2 : देश दुनिया की प्र‍मुख हस्तियों के नामों का पासवर्ड में न करें इस्‍तेमाल

पालतू जानवरों की तरह यदि हम देश और दुनिया की मशहूर हस्तियों के नामों का प्रयोग अपने पासवर्ड में करते हैं, तो हैकर्स के लिए ऐसे पासवर्ड को तोड़ना मुश्किल काम नहीं होता है। इ‍सलिए ऐसा करने से बचें।

#3 : पासवर्ड में स्‍पेशल कैरेक्‍टर का अवश्‍य प्रयोग करें जब आप अपनी ईमेल आई डी का नया पासवर्ड बनाएं तो उसमें स्‍पेशल कैरेक्‍टर का अवश्‍य प्रयोग करें। स्‍पेशल कैरेक्‍टर इस प्रकार @, #, $, & आदि होते हैं।

हालांकि स्‍पेशल कैरेक्‍टर का पासवर्ड में प्रयोग थोड़ा बोरियत भरा होता है। इसलिए लोग इनका इस्‍तेमाल करने से बचते हैं।

#4 : पासवर्ड में एक अपरकेस लेटर का प्रयोग जरूर करें

पासवर्ड बनाते समय आप कम से कम 1 अपरकेस लेटर का प्रयोग जरूर करें। माना कि आपने अपना पासवर्ड herry 123 बनाया तो हैकर्स इस पासवर्ड को 8 घंटे में ही तोड़ लेंगें।

ठीक इसी प्रकार HarrY#123@ पासवर्ड बनाने से हैकर्स को एक साल तक उलझाए रखा जा सकता है।

#5 : स्‍ट्रांग पासवर्ड इस तरह बनाएं कि है‍कर्स 10 साल में भी न तोड़ सकें

स्‍ट्रांग पासवर्ड बनाने का सही तरीका यह है कि आप कम से कम 6-8 अक्षरों का पासवर्ड बनाएं। लेकिन यदि आप 10-14 डिजिट का पासवर्ड बनाते हैं, तो यह उत्‍तम रहेगा।

पासवर्ड में अपरकेस, स्‍माल लेटर्स, स्‍पेशल कैरेक्‍टर और अंकों का बखूबी प्रयोग करें। इस तरह बनाया गया पासवर्ड तोड़ने में हैकर्स को 10-15 साल तक लग जाते हैं।

एक अच्‍छा पासवर्ड 10-14 डिजिट का होता है, जिसमें 3 स्‍पेशल कैरेक्‍टर, 2 अपरकेस लेटर्स, 3 स्‍माल लैटर्स व 4 अंक वाले लेटर्स शामिल होते हैं।

Samsung Galaxy On Max (Gold, 32 GB)

लेकिन इस प्रकार के पासवर्ड आपको याद रखने में बहुत परेशानी हो सकती है। इसलिए इन्‍हें आपको अपनी पर्सनल डायरी में लिख कर रखना पड़ सकता है। आपको परेशानी भले हो लेकिन मजबूत पासवर्ड को तोड़ना हैकर्स के लिए आसान काम नहीं होगा।

भूल कर भी बैंक का पासवर्ड और सोशल साइट का पासवर्ड सामान नहीं रखना चाहिए और प्रत्येक बैंक खाते की इंटरनेट लॉगिन का पासवर्ड अलग अलग होना चाहिए अगर किसी ने एक बैंक खाता आपका हैक कर लिया है तो आप का दूसरा बैंक सुरक्षित रहे इसलिए पासवर्ड अलग अलग ही होने चाहिए क्योंकि बैंक के खाते को लोगिन करने के लिए हैकर सोशल साइट का सहारा लेकर इनके पासवर्ड का उपयोग करके बैंक खातों को हैक करने की कोशिश करते हैं

Comments

Popular posts from this blog

अब क्रेडिट से कार्ड से LIC जमा करे।

अब क्रेडिट से का LIC जमा करे। Share on WhatsApp

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर| Current Date Current Time नई दिल्ली: वाहन चालकों (drivers) के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अगर आपके पास गाड़ी के कागजात नही हैं तब भी आप चालान (Traffic challan) से बच सकते हैं. सरकार ने इसे लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है. बता दें नए मोटर व्हीकल एक्ट ( motor vehicle act) के तहत सभी तरह के जुर्माने लगभग दोगुने कर दिए थे.। सरकार के इस नए सर्कुलर के मुताबिक अगर आपके पास वाहन के सभी कागज़/डॉक्यूमेंट मोबाइल एप्प mparivahan या डिजिलॉकर में है और मोबाइल फोन आपके पास नही है.। तब भी ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) आपका चालान नही काट सकती। सड़क परिवहन मंत्रालय के ताजा सर्कुलर के मुताबिक, ड्राइवर के पास मोबाइल फोन नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस अपनी डिवाइस या मोबाइल के जरिए आपकी गाड़ी के कागज़ mparivahan या डिजिलॉकर एप पर चेक कर सकती है. आपके ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन नंबर के जरिए पुलिस आपके गाड़ी के डॉक्यूमनेट जांच सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय, इस कदम के जरि...