Skip to main content

बहुत काम आएंगी आपके स्मार्टफोन में ये सेटिंग अपने स्मार्टफोन में अगर आपको अच्छी परफॉर्मेंस चाहिए, तो सेटिंग्स में करें ये बदलाव ।

बहुत काम आएंगी आपके स्मार्टफोन में ये सेटिंग अपने स्मार्टफोन में अगर आपको अच्छी परफॉर्मेंस चाहिए, तो सेटिंग्स में करें ये बदलाव ।

1. आमतौर से मैसेज या व्हाट्सऐप जैसी ऐप्लीकेशन से आने वाले मैसेज का नोटिफिकेशन टेक्स्ट सहित लॉक स्क्रीन पर दिखाई दे जाता है। आप फोन के नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर 'शो नोटिफिकेशन बट हाइड कंटेंट' पर टैब करने के बाद इन्हें छिपा सकते हैं। आपके मैसेज का कंटेंट बिना फोन अनलॉक किए नहीं दिखेगा।

2. आपको ट्रैक करते हुए गूगल पर्सनलाइज्ड ऐड दिखाता है। इसके पीछे कंपनी का पूरा एक ट्रैकिंग सिस्टम काम करता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपको ट्रैक किया जाए, तो गूगल की सेटिंग्स में जाकर 'डिलीट एडवरटाइजिंग आईडी' पर टैप कीजिए। आपको इसके बाद भी विज्ञापन दिखेंगे, लेकिन वे पर्सनलाइज्ड नहीं होंगे। यानी अगर एक दिन पहले आपने किसी अन्य डिवाइस पर लॉगिन करके पर्स की खरीदारी या सर्च की है, तो पर्स से संबंधित कई विज्ञापनों की झड़ी नहीं लगेगी।

3. स्क्रीन टाइम आउट में बदलाव करके आप बैटरी से लेकर प्राइवेसी तक बचा सकते हैं। इस अवधि को कम से कम रखेंगे, तो फोन अनलॉक होने का डर नहीं रहेगा साथ ही चार्जिंग भी बेकार नहीं जाएगी।

4. हाइड करें फालतू ऐप स्मार्टफोन में बहुत से ऐप प्रीइंस्टाल होते हैं। ये बेवजह स्क्रीन स्पेस लेते हैं। इन्हें डिसेबल कर सकते हैं। अगर डिसेबल ना हों, तो उनके डाटा का एक्सेस या नोटिफिकेशन हाइड कर दें। ध्यान रहे, कोई सिस्टम ऐप डिसेबल ना करें।

5. गूगल कीबोर्ड में नंबर से इनेबल करने पर आपको बार-बार नंबर पर नहीं जाना पड़ेगा और तेजी से टाइपिंग कर पाएंगे। इसके लिए कीबोर्ड सेटिंग्स में जाकर प्रिफरेंसेज में जाकर नंबर से के सामने का टॉगल इनेबल करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

अब क्रेडिट से कार्ड से LIC जमा करे।

अब क्रेडिट से का LIC जमा करे। Share on WhatsApp

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर| Current Date Current Time नई दिल्ली: वाहन चालकों (drivers) के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अगर आपके पास गाड़ी के कागजात नही हैं तब भी आप चालान (Traffic challan) से बच सकते हैं. सरकार ने इसे लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है. बता दें नए मोटर व्हीकल एक्ट ( motor vehicle act) के तहत सभी तरह के जुर्माने लगभग दोगुने कर दिए थे.। सरकार के इस नए सर्कुलर के मुताबिक अगर आपके पास वाहन के सभी कागज़/डॉक्यूमेंट मोबाइल एप्प mparivahan या डिजिलॉकर में है और मोबाइल फोन आपके पास नही है.। तब भी ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) आपका चालान नही काट सकती। सड़क परिवहन मंत्रालय के ताजा सर्कुलर के मुताबिक, ड्राइवर के पास मोबाइल फोन नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस अपनी डिवाइस या मोबाइल के जरिए आपकी गाड़ी के कागज़ mparivahan या डिजिलॉकर एप पर चेक कर सकती है. आपके ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन नंबर के जरिए पुलिस आपके गाड़ी के डॉक्यूमनेट जांच सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय, इस कदम के जरि...