Skip to main content

सेकंडों में तत्काल टिकट बुक करने का यह है ट्रिक

ट्रेन का तत्काल टिकट कन्फर्म मिलना बड़ी बात होती है, क्योंकि तत्काल खुलते ही लगभग सभी ट्रेनों की टिकट बुक हो जाती हैं।

किसी भी ट्रेन का तत्काल कोटा खत्म होने में मुश्किल से 1-2 मिनट का वक्त मुश्किल से लगता है। आपकी इस दिक्कत को काफी हद तक दूर करने के लिए हम एक ट्रिक लेकर आए हैं। इस ट्रिक से आप आसानी से घर बैठे ही सेकंडों में IRCTC की वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर के गूगल क्रोम में एक एक्सटेंशन एड करना है। इसका नाम है irctc tatkal magic autofill, यह बिलकुल फ्री है। इस तरह टिकट बुक करने के लिए आपकी स्पीड होनी बहुत जरूरी है।

इसे एड करने के बाद इसे ओपन करें। इसमें सबसे ऊपर हरे रंग की पट्टी पर लिखा आ रहा होगा, Open Reservation Form, अब इस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपनी पूरी डिटेल्स भर दें। यहां अपने IRCTC के आईडी पासवर्ड, कहां से कहां तक का टिकट बुक करना है, किस तारीख का टिकट करना है, नाम, उम्र, आदि जो टिकट में भरा जाता है वह सब भर दें। सबसे ऊपर तत्काल सिलेक्ट कर लें। इसके बाद जब नीचे की तरफ आएंगे तो पेमेंट का ऑप्शन आएगा। इसमें वह मोड सिलेक्ट कर लें जैसे आप पे करना चाहते हैं। अगर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना चाहते हैं तो यहां क्रेडिट कार्ड सिलेक्ट करके अपने कार्ड की डिटेल्स भर दें।

इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। यहां ऑरेंज कलर की पट्टी पर Drop me in bookmark Bar लिखा आ रहा होगा। इसे अपने सिस्टम के बुकमार्क में ड्रॉप कर दें। (ड्रॉप करने के लिए माउस के लेफ्ट बटन को इसके ऊपर क्लिक करके, दबाकर रखना है और पकड़कर बुकमार्क बार में छोड़ देना है)

अब www.irctc.co.in आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं। अगर आपके आईडी पासवर्ड वेबसाइट पर सेव नहीं हैं तो सिर्फ बुकमार्क में जो ड्राप मी इन बुकमार्क (नया बुकमार्क) बनाया था उसपर क्लिक करें। क्लिक करते ही आईडी पासवर्ड अपने आप पड़ जाएंगे। इसके बाद सिर्फ कैप्चा डालना होगा। कैप्चा डालकर लॉगिन करते ही आपका अकाउंट खुल जाएगा। अकाउंट खुलते ही नए बुकमार्क पर एक बार क्लिक कर दें। इस पर क्लिक करते ही आपकी डिटेल्स अपने आप भर जाएंगी (कहां से कहां तक जाना है, कब जाना है, यह डिटेल्स)। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

सबमिट पर क्लिक करते ही ट्रेन लिस्ट सामने आ जाएगी। यहां आप तत्काल सिलेक्ट कर लें। इसके बाद किस ट्रेन में कौन सी क्लास का टिकट बुक करना चाहते हैं यह सिलेक्ट करें। इसके बाद ट्रेन लिस्ट के ऊपर आ रहे बुक नाउ पर क्लिक कर दें। क्लिक करने के बाद आपकी डिटेल्स का फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा। यह फॉर्म खुलते ही नए बुकमार्क पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही आपकी सभी डिटेल्स भर जाएंगी। इसके बाद कैप्चा डालना है। कैप्चा डालने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक कर दें। अब पेमेंट ऑप्शन आते ही एक बार फिर नए बुकमार्क पर क्लिक कर दें। इससे आपकी पेमेंट डिटेल्स अपने आप भर जाएंगी। इस तरह पेमेंट करने के बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बहुत काम आएंगी आपके स्मार्टफोन में ये सेटिंग अपने स्मार्टफोन में अगर आपको अच्छी परफॉर्मेंस चाहिए, तो सेटिंग्स में करें ये बदलाव ।

बहुत काम आएंगी आपके स्मार्टफोन में ये सेटिंग अपने स्मार्टफोन में अगर आपको अच्छी परफॉर्मेंस चाहिए, तो सेटिंग्स में करें ये बदलाव । 1. आमतौर से मैसेज या व्हाट्सऐप जैसी ऐप्लीकेशन से आने वाले मैसेज का नोटिफिकेशन टेक्स्ट सहित लॉक स्क्रीन पर दिखाई दे जाता है। आप फोन के नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर 'शो नोटिफिकेशन बट हाइड कंटेंट' पर टैब करने के बाद इन्हें छिपा सकते हैं। आपके मैसेज का कंटेंट बिना फोन अनलॉक किए नहीं दिखेगा। 2. आपको ट्रैक करते हुए गूगल पर्सनलाइज्ड ऐड दिखाता है। इसके पीछे कंपनी का पूरा एक ट्रैकिंग सिस्टम काम करता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपको ट्रैक किया जाए, तो गूगल की सेटिंग्स में जाकर 'डिलीट एडवरटाइजिंग आईडी' पर टैप कीजिए। आपको इसके बाद भी विज्ञापन दिखेंगे, लेकिन वे पर्सनलाइज्ड नहीं होंगे। यानी अगर एक दिन पहले आपने किसी अन्य डिवाइस पर लॉगिन करके पर्स की खरीदारी या सर्च की है, तो पर्स से संबंधित कई विज्ञापनों की झड़ी नहीं लगेगी। 3. स्क्रीन टाइम आउट में बदलाव करके आप बैटरी से लेकर प्राइवेसी तक बचा सकते हैं। इस अवधि को कम से कम रखेंगे, तो फोन अनल...

अब क्रेडिट से कार्ड से LIC जमा करे।

अब क्रेडिट से का LIC जमा करे। Share on WhatsApp

Free Credit score check

अब मुफ्त मे अपना क्रेडिट स्कोर चेक करे । Share on WhatsApp