Skip to main content

भारी-भरकम चालान से बचाएगा आपका मोबाइल, करना होगा यह काम

भारी-भरकम चालान से बचाएगा आपका मोबाइल, करना होगा यह काम|
Current
Date

Current
Time

आजकल गुड़गांव में 15,000 रुपये की स्कूटी (mParivahan in smartphone) का 23,000 रुपये का चालान खूब चर्चा में है. ऐसा ही 26,000 रुपये के ऑटो का 47,500 रुपये का चालान उड़ीसा में काटा गया. ऐसे में आपको भी कागज साथ नहीं लेकर चलने पर चालान कटने का डर है तो चिंता मत कीजिए. नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त नियम के लागू होने बाद लोगों में डर है की कहीं वो भी किसी ट्रैफिक पुलिस वाले के लपेटे में न आ जाएं और उन्हें भारी भरकम जुर्माना देना (mParivahan in smartphone) पड़ जाए.

लेकिन इस सब के बीच ट्रैफिक पुलिस वालों के रोके जाने पर शायद आप भी अक्सर ये बहाना बनाते होंगे कि गाड़ी संबंधित डॉक्यूमेंट तो सब है पर अभी नही है या घर पर है. अगर ऐसा है तो ये खबर आपके बेहद काम की है.

डाउनलोड करना होगा यह एप

आप अपने मोबाइल फोन को ही स्मार्टफोन मत बनाइए बल्कि खुद भी स्मार्ट बनिए. आपका स्मार्टफोन आपको 20-30 हजार के भारी भरकम ट्रैफिक जुर्माने से बचा सकता है. इसके लिए आपको डाउनलोड करना होगा सिर्फ एक मोबाइल एप. ऐसा आप कर सकते हैं एमपरिवहन एप (mParivahan) को डाउनलोड करके, इसमें साइनअप करिये और गाड़ी से संबंधित सभी जरूरी डॉक्यूमेंट mParivahan एप में अपलोड या सेव कर लीजिए.

दरअसल mParivahan या डिजिलॉकर ये दोनों एप सरकार से मान्यता प्राप्त मोबाइल एप हैं, जिसमें डॉक्यूमेंट को कहीं जरूरत पड़ने पर दिखाया जा सकता है. यानी अब गाड़ी के साथ कागजों का बंडल लेकर घूमने की झंझट नहीं है, बस अपने मोबाइल या स्मार्टफोन के जरिये आप ट्रैफिक पुलिस को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं.

"👉क्या आपका फोन कोई ट्रैक कर रहा है, इन कोड्स की मदद से लगाएं पता"

copyright techeasylearnfirst@blogspot.in

Comments

Popular posts from this blog

अब क्रेडिट से कार्ड से LIC जमा करे।

अब क्रेडिट से का LIC जमा करे। Share on WhatsApp

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर| Current Date Current Time नई दिल्ली: वाहन चालकों (drivers) के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अगर आपके पास गाड़ी के कागजात नही हैं तब भी आप चालान (Traffic challan) से बच सकते हैं. सरकार ने इसे लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है. बता दें नए मोटर व्हीकल एक्ट ( motor vehicle act) के तहत सभी तरह के जुर्माने लगभग दोगुने कर दिए थे.। सरकार के इस नए सर्कुलर के मुताबिक अगर आपके पास वाहन के सभी कागज़/डॉक्यूमेंट मोबाइल एप्प mparivahan या डिजिलॉकर में है और मोबाइल फोन आपके पास नही है.। तब भी ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) आपका चालान नही काट सकती। सड़क परिवहन मंत्रालय के ताजा सर्कुलर के मुताबिक, ड्राइवर के पास मोबाइल फोन नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस अपनी डिवाइस या मोबाइल के जरिए आपकी गाड़ी के कागज़ mparivahan या डिजिलॉकर एप पर चेक कर सकती है. आपके ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन नंबर के जरिए पुलिस आपके गाड़ी के डॉक्यूमनेट जांच सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय, इस कदम के जरि...

हैकर्स 10 साल में भी न तोड़ सकें ऐसा पासवर्ड बनायें, स्ट्रांग पासवर्ड टिप्स

आजकल दिन प्रतिदिन हम ऑनलाइन ठगी के बहुत सारे केस सुन रहे हैं लेकिन सुनने के साथ-साथ हमें सोचना भी चाहिए कि यह सब कैसे होता है और इन सब से कैसे बचा जाए बस थोड़ी सी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी ऐसा हाल इस समय हो रहा है जो यह बहुत चिंता का विषय है इसलिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए आज कल की इस इंटरनेट के युग में हमारे ई-मेल व सोशल मीडिया एकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं और न ही बैंक एकाउंटस जोकि अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। आजकल हमारा मोबाइल ही हमारा बटुआ बन गया है और आज दुनिया का 90 प्रतिशत काम इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन ही हो रहा है। चाहे वह मैसेजिंग सर्विस हो या फिर ऑनलाइन व्‍यापार। यहां तक कि शिक्षा और पूरी बैकिंग प्रणाली भी इंटरनेट के दायरे में आ गई है। ऐसे में अपने ईमेल और अन्‍य वेबसाइटों पर मौजूद अपने एकाउंटस को सुरक्षित रखना हम सबके लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। आजकल हर व्यक्ति रुपया कमाने के लिए रात-दिन लगा हुआ है लेकिन वह अपने इस बैंक में जमा हुए पैसे को सुरक्षित रख सके इसके लिए उसे थोड़ा सोचना चाहिए और हम में से अधिकतर लोगों क...