Skip to main content

IRCTC Train Ticket Booking: रेल टिकट रिजर्वेशन के ये हैं बदले नियम, टिकट कैंसिल कराने पर कट रहा इतना पैसा

IRCTC Train Ticket Booking: रेल टिकट रिजर्वेशन के ये हैं बदले नियम, टिकट कैंसिल कराने पर कट रहा इतना पैसा
Current
Date

Current
Time

1

अगर आप कन्फर्म टिकट ट्रेन के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले तक कैंसिल कराते हैं तो AC फर्स्ट क्लास/एग्जीक्यूटिव क्लास के 240 रुपए का चार्ज लगेगा।

2

वहीं सेकेंड AC 2 टायर/ फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपए रुपए चार्ज लगेगा।

3

AC 3 टायर/AC 3 इकॉनोमी/ AC चेयर कार के लिए 180 रुपए देने होंगे।

4

वहीं स्लीपर क्लास के लिए 130 रुपए और सेकेंड क्लास के लिए 60 रुपए देने होंगे। यह चार्ज प्रति यात्री होता है। अगर एक टिकट में 2 यात्रियों का रिजर्वेशन है तो दोनों को अलग अलग चार्ज देना होगा।

5

अगर आपके पास ई-टिकट है और अगर ट्रेन कैंसिल हो जाती है तो इसके लिए टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट) फाइल करने की जरूरत नहीं है।आपका रिफंड अपने आप अकाउंट में आ जाएगा। वहीं काउंटर टिकट का रिफंड काउंटर से ही मिलेगा।

6

अगर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे से ज्यादा लेट हो जाती है और आप यात्रा नहीं करना चाहते हैं तो अपको टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा।

7

अगर आपके पास ई-टिकट है और वेटिंग में है। तो आप उससे यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर वेटिंग में ई-टिकट लेकर यात्रा करेंगे तो आपको बिना टिकट माना जाएगा। वेटिंग वाला ई-टिकट अपने आप कैंसिल हो जाता है और उसका पैसा उसी अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है जिससे टिकट बुक किया गया था।

8

नए नियम के मुताबिक अगर आपके पास तत्काल का कन्फर्म टिकट है, और ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है और आप यात्रा नहीं करना चाहते तो आपको इसके लिए TDR फाइल करना पड़ेगा। वहीं अगर कुछ बोरडिग या कुछ स्टेसन से कैंसिंल हो जाती है तो कैंसिल होने पर भी टीडीआर फाइल करना ही होगा। अन्यथा कोई पैसा नहीं मिलेगा

Realme 3i (Diamond Blue, 32 GB) Realme C2 (Diamond Blue, 32 GB)

"👉क्या आपका फोन कोई ट्रैक कर रहा है, इन कोड्स की मदद से लगाएं पता"

copyright techeasylearnfirst@blogspot.in

Comments

Popular posts from this blog

अब क्रेडिट से कार्ड से LIC जमा करे।

अब क्रेडिट से का LIC जमा करे। Share on WhatsApp

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर

खुशखबरी: कागजात नहीं होने पर भी नहीं कटेगा चालान! सरकार ने जारी किया सर्कुलर| Current Date Current Time नई दिल्ली: वाहन चालकों (drivers) के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अगर आपके पास गाड़ी के कागजात नही हैं तब भी आप चालान (Traffic challan) से बच सकते हैं. सरकार ने इसे लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है. बता दें नए मोटर व्हीकल एक्ट ( motor vehicle act) के तहत सभी तरह के जुर्माने लगभग दोगुने कर दिए थे.। सरकार के इस नए सर्कुलर के मुताबिक अगर आपके पास वाहन के सभी कागज़/डॉक्यूमेंट मोबाइल एप्प mparivahan या डिजिलॉकर में है और मोबाइल फोन आपके पास नही है.। तब भी ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) आपका चालान नही काट सकती। सड़क परिवहन मंत्रालय के ताजा सर्कुलर के मुताबिक, ड्राइवर के पास मोबाइल फोन नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस अपनी डिवाइस या मोबाइल के जरिए आपकी गाड़ी के कागज़ mparivahan या डिजिलॉकर एप पर चेक कर सकती है. आपके ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन नंबर के जरिए पुलिस आपके गाड़ी के डॉक्यूमनेट जांच सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय, इस कदम के जरि...

हैकर्स 10 साल में भी न तोड़ सकें ऐसा पासवर्ड बनायें, स्ट्रांग पासवर्ड टिप्स

आजकल दिन प्रतिदिन हम ऑनलाइन ठगी के बहुत सारे केस सुन रहे हैं लेकिन सुनने के साथ-साथ हमें सोचना भी चाहिए कि यह सब कैसे होता है और इन सब से कैसे बचा जाए बस थोड़ी सी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी ऐसा हाल इस समय हो रहा है जो यह बहुत चिंता का विषय है इसलिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए आज कल की इस इंटरनेट के युग में हमारे ई-मेल व सोशल मीडिया एकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं और न ही बैंक एकाउंटस जोकि अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। आजकल हमारा मोबाइल ही हमारा बटुआ बन गया है और आज दुनिया का 90 प्रतिशत काम इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन ही हो रहा है। चाहे वह मैसेजिंग सर्विस हो या फिर ऑनलाइन व्‍यापार। यहां तक कि शिक्षा और पूरी बैकिंग प्रणाली भी इंटरनेट के दायरे में आ गई है। ऐसे में अपने ईमेल और अन्‍य वेबसाइटों पर मौजूद अपने एकाउंटस को सुरक्षित रखना हम सबके लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। आजकल हर व्यक्ति रुपया कमाने के लिए रात-दिन लगा हुआ है लेकिन वह अपने इस बैंक में जमा हुए पैसे को सुरक्षित रख सके इसके लिए उसे थोड़ा सोचना चाहिए और हम में से अधिकतर लोगों क...